रविवार, अप्रैल 11, 2010

अगस्त्य मुनि और हिन्दु महासागर

अगस्त्य मुनि की प्रतिमा का चित्र - विकिपीडिया के सौजन्य से
अब हिंदु महासागर के द्वीप एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के देश। कभी अगस्ति (अगस्त्य) (Agastya) मुनि ने हिंदु महासागर का अन्वेषण किया था। इसी से आलंकारिक भाषा में कहते हैं, उन्होंने उस 'महासागर को चुल्लू में भरकर पी लिया'। दक्षिणी गोलार्द्घ में महासागर यात्रा करते समय उनकी कीर्ति का सूचक दक्षिण का अगस्ति तारा पथ-प्रदर्शक बना (देखें- पूष्ठ ४०)। प्राचीन काल में गुजरात से सीधा दक्षिणी ध्रुव का सागर मार्ग, जिस पर बीच में कोई भूमि नहीं पड़ती, पता था। आज सोमनाथ मंदिर के परकोटे पर दक्षिणी ध्रुव तक यह सीधा सागर मार्ग बताता, तीर चिन्हांकित पट्ट देख सकते हैं। शरद हेबालकर ने अपनी पुस्तक 'भारतीय संसकृति का विश्व-संचार' में भारत के उन साहसी नाविकों की महासागर की विजय-गाथा और भारतीय संस्कृति के इन प्रचारकों की कहानी का हृदयग्राही वर्णन किया है-जिन्होंने उत्ताल तूफानी तरंगों के बीच, आँधियों के साये में, काल से खेलते हुए अनजाने प्रदेशों की यात्रा कर नवीन भूखंडों में भारतीय संस्कृति का दीप प्रज्वलित किया।

कभी श्रीलंका (सिंहल द्वीप : Ceylon ) और ब्रम्ह देश ( या बर्मा : Burma) (आधुनिक म्याँमार : Myanmar) वैसे ही भारत के अंग थे जैसे गांधार (कंधार और अफगानिस्तान)। इनका संपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जीवन भारतीयों द्वारा निर्मित था। भारत के प्राचीन साहित्य में यह 'लंका', 'सिंहल' अथवा 'रत्नद्वीप' कहकर विख्यात है। रामायण में राम द्वारा लंका विजय का वर्णन है। कहते हैं कि चित्तौड़ की रानी पद्मिनी सिंहल द्वीप की राजकुमारी थी।

सिंहली परंपरा, जो प्राचीन ग्रंथ 'महावंश' में उल्लिखित है, के अनुसार गुजरात से सिंहपुर का राजकुमार विजय अपने सात सौ साथियों सहित विक्रम संवत् पूर्व पाँचवीं शताब्दी में पोत से श्रीलंका आया। किंवदंती है कि उसके पूर्वज बंगाल में सिंहपुर के निवासी थे तथा अपने को 'सिंहल' कहते थे। लंका में यक्षों का निवास था। विजय ने एक यक्ष-कन्या से विवाह भी किया; पर बाद में वह चली गयी। तब मदुराई के पांडु राजा से निवेदन करने पर उसका विवाह पांडु राजकुमारी के साथ हुआ और उसके सभी साथियों को वधुएँ प्राप्त हुयीं। बाद में विजय ने अपने छोटे भाई को सिंहपुर (बंगाल) से बुला भेजा, जिसने अपने कनिष्ठ पुत्र पांडुवासुदेव को भेजा। वह अपने कुछ साथियों सहित पूर्वी तट पर 'गोकन्न' (आधुनिक त्रिंकोमाली) पत्तन पर उतरा। विजय और पांडुवासुदेव के वंशजों ने सिंहली राज्य स्थापित किया, जो उतार-चढ़ाव तथा व्यवधानों के बीच उन्नीसवीं शताब्दी तक चलता रहा। इस प्रकार उत्तरी भारत के पूर्व एवं पश्चिम दोनों ओर से आकर सिंहल बसे और फिर दक्षिण भारतीय। इन्होंने अपनी राजधानी अनुराधापुर, सारस्वत सभ्यता की नगर-रचना के समान बनाई और उसी प्रकार की समाज-रचना और राजनीतिक ढाँचा खड़ा किया। भारतीय संस्कृति का यह नवीन पालना बना।

ये हिंदुओं के उपनिवेश वैष्णव मतावलंबी थे। जब सम्राट अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र को यहाँ भेजा ('महावंश' के अनुसार, वे आकाश मार्ग से आए) तो राजा-प्रजा सभी ने उनका स्वागत किया। राजा ने 'महामेघ' नामक उपवन दिया, जहाँ उन्होंने प्रथम बौद्घ विहार बनाया। बाद में महेंद्र की बहन संघमित्रा भी आई। दोनों ने भिक्षु-भिक्षुणी संघ स्थापित किए। लंका ने बौद्घ मत अपनाया। भारतीय संस्कृति और उसके मत-मतांतर शांति काल के सुफल हैं। दक्षिण भारत के राज्यों ने सिंहल द्वीप पर भी प्रभाव जमाया। तब पांडु, चोल तथा पल्लव राजाओं के झगड़ों का प्रक्षेप लंका पर पड़ना स्वाभाविक था। यदाकदा उनके आपसी झगड़ों की लीलास्थली लंका भी बनी। दक्षिण भारत में मुसलिम राज्य आने पर संस्कृति का भारत से आता प्रवाह सूख गया।

लंका की प्रमुख नदियों को 'गंगा' कहते हैं। 'महावेलि गंगा' पूर्व त्रिकोमाली में सागर में मिलती है; 'कालू गंगा' एवं 'केनाली गंगा' पश्चिम सागर में गिरती है और 'बलवे गंगा' दक्षिण में। नगरों और व्यक्तियों के नाम, प्रशासनिक शब्द तथा पद, जीवन और समाज-रचना, सभी एक लघु भारत की सृष्टि करते हैं, जो उत्तरी भारत के नमूने पर है। उसमें वृंत से कट जाने के कारण भटकाव तथा आपसी संघर्ष आया।

प्राचीन सभ्यताएँ और साम्राज्य
०१ - सभ्यताएँ और साम्राज्य
०२ - सभ्यता का आदि देश
०३ - सारस्वती नदी व प्राचीनतम सभ्यता
०४ - सारस्वत सभ्यता
०५ - सारस्वत सभ्यता का अवसान
०६ - सुमेर
०७ - सुमेर व भारत
०८ - अक्कादी
०९ - बैबिलोनिया
१० - कस्सी व मितन्नी आर्य
११ - असुर जाति
१२ -  आर्यान (ईरान)
१३ - ईरान और अलक्षेन्द्र (सिकन्दर)
१४ - अलक्षेन्द्र और भारत
१५ - भारत से उत्तर-पश्चिम के व्यापारिक मार्ग
१६ - भूमध्य सागरीय सभ्यताएँ
१७ - मिस्र सभ्यता का मूल्यांकन
१८ - पुलस्तिन् के यहूदी
१९ - यहूदी और बौद्ध मत
२० - जाति संहार के बाद इस्रायल का पुनर्निर्माण
२१ - एजियन सभ्यताएँ व सम्राज्य
२२ - फणीश अथवा पणि
२३ - योरोप की सेल्टिक सभ्यता
२४ -  योरोपीय सभ्यता के 'द्रविड़'
२५ - ईसाई चर्च द्वारा प्राचीन यरोपीय सभ्यताओं का विनाश
२६ - यूनान
२७ - मखदूनिया
२८ - ईसा मसीह का अवतरण
२९ - ईसाई चर्च
३० - रोमन साम्राज्य
३१ - उत्तर दिशा का रेशमी मार्ग
३२ -  मंगोलिया
३३ - चीन
३४ - चीन को भारत की देन 
३५ - अगस्त्य मुनि और हिन्दु महासागर

गुरुवार, मार्च 25, 2010

चीन को भारत की देन

स्वभाव से गर्वीले और दुनिया से अलग लोगों के बीच बौद्घ मत के प्रसार की कहानी भारतीय संस्कृति की अलौकिक प्रक्रिया का उदाहरण है। सम्राट अशोक के समय हुयी तीसरी संगीति के बाद मोग्गालिपुत्र तिस्स के नेतृत्व में सारे संसार में पुनः भारतीय संस्कृति के संदेशवाहक गए। उनसे मध्य एशिया और चीन में उसकी एक नवीन तथा अनेक शताब्दियों तक निरंतर प्रवहमान लहर उठी।

कुची क्षेत्र से गौतम बुद्ध की प्रतिमा, चित्र विकिपीडिया से
ये प्रचारक जो प्रारंभ में चीन गए, उनमें कश्यप, मातंग, धर्मरक्ष आदि थे। महायान मत के प्रचारक 'कुमारजीव' के पिता कुमारायन भारत के एक राज्य में मंत्री थे। उसे त्याग वे मध्य एशिया जाकर काशगर के उत्तर 'कुची' में, जहाँ हिंदु राज्य था, रहने लगे। वहाँ की राजकन्या 'जिवा' से उनका विवाह हुआ। जिवा अपने पुत्र कुमारजीव को उसके बचपन में शिक्षा दिलाने कश्मीर आई। यहाँ कुमारजीव ने अन्य भाषाओं के साथ चीनी भाषा सीखी और चीन को अपना कार्यक्षेत्र चुना। संस्कृत एवं पाली ग्रंथों के चीनी भाषा में अनुवाद किए और संपूर्ण जीवन चीन को समर्पित कर दिया। इस कालखंड में अनेक चीनी यात्री भारत आए और यहाँ के ज्ञान के कुछ कण पाकर अपने को धन्य माना। उनके साथ भी प्रचारकों के दल चीन गए। सहस्त्रों वर्षों तक यह प्रवाह चलता रहा। कश्मीर संस्कृत और पाली के साथ मध्य एशियाई और चीनी भाषाओं का अध्ययन केंद्र था। इन्होंने विक्रमी चौथी शताब्दी तक नालंदा के नमूने पर अनेक छोटे-बड़े विहार चीन में खड़े किए, जहाँ चीनी नवयुवक शिक्षा प्राप्त कर भारतीय संस्कृति के प्रचारक बने। चीन की प्रतिकूल धरती ने भी श्रद्घावनत होकर भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि सिर-आँखों लगायी।

यह मध्य एशिया और चीन का हिंदु जीवन मुसलमानों के आक्रमण तक चलता रहा। मध्य एशिया में मुसलमानों के आक्रमण और शासन होने के बाद उन पर घोर अत्याचारों द्वारा इसलाम लादा गया। तब भारत में भी उनके आक्रमण प्रारंभ हो गए थे और संस्कृति का प्रेरणास्त्रोत सूख गया। चीन का भारत से संबंध टूट गया। फिर भा भारतीय संस्कृति की प्रेरणा बची रही, जो साम्यवादी दर्शन के आच्छादन पर समूल नष्ट सी दिखती है।

भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जब चीन गए तो वहाँ के प्रधानमंत्री ने उनसे चीन-भारत के संबंध और मान्यता के बारे में कहा था,
'चीन में कहावत है, यदि तुम सत्कर्म करोगे तो तुम्हारा अगला जन्म भारत में होगा। वैसे भारतीय संस्कृति का चीन से कभी गुरू-शिष्य का नाता रहा है।'
कितनी श्रद्घा भारत के चरणों में चीन ने उड़ेली थी। पर भारत की विश्व-गुरू की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगाते इसलाम व साम्यवाद के इन क्षेत्रों में आगमन का कारण है भारत की दैवी शक्ति का ह्रास।

स्वर्ग, अपवर्ग नामों से विभूषित त्रिविष्टप (तिब्बत) में भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। संस्कृत, पाली और उनके स्थानिक अनुवाद आज भी वहाँ के मठ-मन्दिरों में मिलते हैं। त्रिविष्टप में फैले सैकड़ों विहार विद्या के केंद्र थे, जिनकी पुस्तकें भारतीय संस्कृति की अनुपम निधि हैं। वहाँ भारतीय देवी-देवताओं की मूर्तियाँ बुद्घ भगवान के साथ सम्मान से प्रतिष्ठित हैं। वहाँ मानसरोवर झील है, जिसकी युधिष्ठिर ने अपने भाइयों व द्रौपदी सहित स्वर्गारोहण के समय यात्रा की। तिब्बती लोगों के जीवन का भारत से सदा का नाता रहा है। यह अटूट सांस्कृतिक नाता आज त्रिविष्टप पर चीनी आक्रमण तथा उनकी हवस के बाद भी कुछ सीमा तक सुरक्षित है।

ऐसे ही कोरिया और जापान। चीन व त्रिविष्टप के बौद्घ प्रचारकों द्वारा इन दूरस्थ प्रदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रकाश फैला। जहाँ कहीं भारतीय संस्कृति का स्पर्श हुआ, उस देश की अपनी विशेषताओं को मानवतावादी दृष्टिकोण मिला, उदात्त जीवन की प्रेरणा मिली। कोरिया के भिक्षु-संघ मातृभूमि पर आक्रमण के समय शस्त्र धारण कर प्रतिरोध में कूदे। जापान में प्राचीन 'शिंतो' मत (अर्थात 'देवमार्ग') और उनकी प्रकृति पूजा से इन प्रचारकों ने पूर्ण समन्वय स्थापित किया। उनकी मूल परम्पराएं हिंदु संस्कृति की प्रेरणा से मानव धर्म के साये में फली-फूली। रामायण, महाभारत, पंचतंत्र आदि की कथाओं ने उनके साहित्य, कला और जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। भारतीय धारणाओं के अनुसार जापान ने अपने को 'उगते सूर्य का देश' कहा।

प्राचीन सभ्यताएँ और साम्राज्य
०१ - सभ्यताएँ और साम्राज्य
०२ - सभ्यता का आदि देश
०३ - सारस्वती नदी व प्राचीनतम सभ्यता
०४ - सारस्वत सभ्यता
०५ - सारस्वत सभ्यता का अवसान
०६ - सुमेर
०७ - सुमेर व भारत
०८ - अक्कादी
०९ - बैबिलोनिया
१० - कस्सी व मितन्नी आर्य
११ - असुर जाति
१२ -  आर्यान (ईरान)
१३ - ईरान और अलक्षेन्द्र (सिकन्दर)
१४ - अलक्षेन्द्र और भारत
१५ - भारत से उत्तर-पश्चिम के व्यापारिक मार्ग
१६ - भूमध्य सागरीय सभ्यताएँ
१७ - मिस्र सभ्यता का मूल्यांकन
१८ - पुलस्तिन् के यहूदी
१९ - यहूदी और बौद्ध मत
२० - जाति संहार के बाद इस्रायल का पुनर्निर्माण
२१ - एजियन सभ्यताएँ व सम्राज्य
२२ - फणीश अथवा पणि
२३ - योरोप की सेल्टिक सभ्यता
२४ -  योरोपीय सभ्यता के 'द्रविड़'
२५ - ईसाई चर्च द्वारा प्राचीन यरोपीय सभ्यताओं का विनाश
२६ - यूनान
२७ - मखदूनिया
२८ - ईसा मसीह का अवतरण
२९ - ईसाई चर्च
३० - रोमन साम्राज्य
३१ - उत्तर दिशा का रेशमी मार्ग
३२ -  मंगोलिया
३३ - चीन
३४ - चीन को भारत की देन

रविवार, मार्च 21, 2010

चीन

प्रागैतिहासिक युग में चीन में सिया (Hsia) व शांग (Shang) वंशों का राज्य कहा जाता है। किसी बड़े कार्य को प्रारंभ करते समय पशुबलि तथा नरबलि दी जाती थी। राजघराने के व्यक्ति के शरीरांत पर उसके शव के साथ सुविधापूर्वक जीने की वस्तुएँ, भोजन तथा पेय, यहाँ तक कि उसके गुलामों को भी जीवित दफना दिया जाता था। अंत में युद्घ एवं अत्याचारों से विवश हो गुलामों ने विद्रोह किया। महलों में आग लगा दी। तब विक्रम संवत् पूर्व दसवीं शताब्दी में पश्चिम से आए नए वंश का शासन प्रारंभ हुआ। सामाजिक जीवन में बहुदेववाद तथा बलि के साथ चीन के तौर-तरीके विचित्र थे। कृषक एवं उच्च वर्ग (अर्थात सामंत, राजकर्मचारी, पुजारी आदि) के जीवन में बहुत बड़ा अंतर था। ऐसे समय में बौद्घ मत चीन में आया।

कन्फूसियस का चित्र के विकिपीडिया के सोजन्य से
इस बहुदेववादी चीन में प्रचलित जीवन के बीच संभवतया भारत से संबंध होने पर दो सुधारवादी धाराएँ आईं। एक कन्फूसियस (Confucius: चीनी नाम कुंग फू जू Kung Fu Tzu) संप्रदाय  और दूसरा ताओ (Tao) । दोनों के प्रणेता समकालीन और विक्रम संवत् पूर्व पाँचवीं शताब्दी के एक ही राज्य के कहे जाते हैं। कन्फूसियस कर्मकांड विरोधी थे। उन्होंने अपने आश्रम में काव्य, इतिहास, सामाजिक उत्सव तथा संगीत की शिक्षा देना प्रारंभ किया। परलोक एवं दर्शन के स्थान पर साहित्य, नैतिक जीवन, ईमानदारी और आचार-व्यवहार की शिक्षा दी। कहा, 'राज्य का मूल आधार जनता का समर्थन है जो राजा के चरित्र, सुशासन तथा प्राचीन परंपराओं का पालन करने पर निर्भर है।' 'ताओ' का शाब्दिक अर्थ है 'मार्ग'। 'ली' या 'लाओत्जे' (= वृद्घ गुरू) ने 'ताओ' शब्द का उपयोग एक शास्वत प्राकृतिक तत्व के रूप में किया था, जिसके अनुरूप चलना है। प्राकृतिक मार्ग से हटकर सब कृत्रिम नियम आदि स्वतंत्रता का हनन है। उन्होंने कहा, 
'जो तोको काँटा बुवै ताहि बोय तू फूल।'

उसके बाद चीन में एक और विविक्त और अलगाव का अध्याय प्रारंभ हुआ। तब उत्तर में लगभग ३००० किलोमीटर लंबी 'चीन की महान दीवार' निर्मित हुयी। तत्कालीन सम्राट यिंग चेंग ने इस धमंड में कि 'इतिहास उसी से प्रारंभ होता है', अतीत के सब चिन्ह मिटाने का आदेश दिया। सभी पुस्तकें और लिखित लकड़ी व बाँस की पाटियाँ जला दी गयीं। विद्वानों एवं दार्शनिकों को मरवा डाला अथवा जीवित दफना दिया। विदेशों से संबंध-विच्छेद कर सोचा कि पहले की सभी विचारधाराओं का अंत हो गया। इस पार्थक्य की कालरात्रि के बाद जब कन्फूसियस और ताओ के विचारों का स्मरण प्रारंभ हुआ तो उनके साथ बौद्घ मत भी लहलहा उठा।

प्राचीन सभ्यताएँ और साम्राज्य
०१ - सभ्यताएँ और साम्राज्य
०२ - सभ्यता का आदि देश
०३ - सारस्वती नदी व प्राचीनतम सभ्यता
०४ - सारस्वत सभ्यता
०५ - सारस्वत सभ्यता का अवसान
०६ - सुमेर
०७ - सुमेर व भारत
०८ - अक्कादी
०९ - बैबिलोनिया
१० - कस्सी व मितन्नी आर्य
११ - असुर जाति
१२ -  आर्यान (ईरान)
१३ - ईरान और अलक्षेन्द्र (सिकन्दर)
१४ - अलक्षेन्द्र और भारत
१५ - भारत से उत्तर-पश्चिम के व्यापारिक मार्ग
१६ - भूमध्य सागरीय सभ्यताएँ
१७ - मिस्र सभ्यता का मूल्यांकन
१८ - पुलस्तिन् के यहूदी
१९ - यहूदी और बौद्ध मत
२० - जाति संहार के बाद इस्रायल का पुनर्निर्माण
२१ - एजियन सभ्यताएँ व सम्राज्य
२२ - फणीश अथवा पणि
२३ - योरोप की सेल्टिक सभ्यता
२४ -  योरोपीय सभ्यता के 'द्रविड़'
२५ - ईसाई चर्च द्वारा प्राचीन यरोपीय सभ्यताओं का विनाश
२६ - यूनान
२७ - मखदूनिया
२८ - ईसा मसीह का अवतरण
२९ - ईसाई चर्च
३० - रोमन साम्राज्य
३१ - उत्तर दिशा का रेशमी मार्ग
३२ -  मंगोलिया
३३- चीन

रविवार, मार्च 14, 2010

मंगोलिया

गोबी मरूभूमि के सीमावर्ती मंगोलिया के घास के मैदान में रहने-विचरने वाली अश्वारोहिणी मंगोल जाति ने कभी पूर्व में चीन के बड़े भूभाग पर राज्य किया था- बीजिंग (Beijing) (पेकिंग) को राजधानी बनाकर। पश्चिम की ओर बढ़कर कश्यप सागर तक, जिसे तुर्किस्तान कहते हैं, पर उनका आधिपत्य हुआ। भारत को छोड़ दिया जाय तो प्राचीन काल के दो बड़े साम्राज्यों का यह काल था। यूरोप और भूमध्य सागर के देशों का अपने पश्चिमी एवं पूर्वी भागों को ले रोमन साम्राज्य तथा पूर्वोत्तर में मंगोल साम्राज्य। ये दोनों साम्राज्य अत्यंत क्रूर थे। कालांतर में कश्यप सागर से गोबी मरूस्थल का क्षेत्र इसलाम पंथावलंबी बना। तब पश्चिमी मंगोल जाति और भी खूँखार हो गयी। मंगोल को अरबी में 'मुगल' पुकारते हैं। इसी मंगोल-तुर्किस्तान से आए चंगेज खाँ और तैमूर लंग सरीखे क्रूर व अधम लुटेरे। उन्हीं में से एक सरदार का पुत्र था बाबर, जिसे भारत में मुगल सत्ता का जनक कहते हैं।
मंगोलिया की पहाड़ी पर चंगेज खाँ का चित्र


परंतु पहले का साइबेरिया और उससे संलग्न मंगोलिया का भाग कभी भारतीय संस्कृति के प्रभाव-क्षेत्र थे, जहाँ दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन करने की पद्घति थी। जहाँ धार्मिक कृत्य एवं पूजा गंगाजल के बिना संपन्न न होती थी, इसलिए वहीं की नदी के जल में, मंत्र द्वारा गंगाजल की प्रतिष्ठा कर धर्मकार्य पूरा किया जाता था। इनके विहारों में संस्कृत एवं अन्य भाषाओं के अनेक विषयों के प्राचीन ग्रंथ और भारतीय प्रतिमाएं मिलती हैं तथा उनके लोक-काव्य में रामायण की कथाएं। 'बैकल' झील के चारों ओर विद्या के अनेक केंद्र थे, जहाँ देवी सरस्वती के अनुपम चित्र एवं भव्य प्रतिमाएं थीं।



गोबी मरूभूमि 
 
चीन की सभ्यता अन्य प्राचीन सभ्यताओं से अपेक्षाकृत नई है। भारत से चीन जाने के दो दुर्गम मार्ग थे। एक पश्चिम में कश्मीर तथा गिलिगत की घाटी से ऊँचे पर्वत लाँघकर और दूसरा पूर्व में ब्रम्हदेश के उत्तर से। इसके बीच में है नगराज हिमालय, जिसकी चोटियाँ सदा हिम से ढकी रहती हैं। एक तीसरा मार्ग था गांधार तथा कुंभा नदी के दर्रों से होते हुए उत्तर की ओर मध्य एशिया में सर्वत्र हिंदु राज्य थे। यहीं से भारतीय संस्कृति का प्रवाह मध्य एशिया में गया। बौद्घ प्रचारकों ने भी यही मार्ग अपनाया। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्व होकर एक चौथा सागर मार्ग भी था।

इस चिट्ठी के चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से

प्राचीन सभ्यताएँ और साम्राज्य
०१ - सभ्यताएँ और साम्राज्य
०२ - सभ्यता का आदि देश
०३ - सारस्वती नदी व प्राचीनतम सभ्यता
०४ - सारस्वत सभ्यता
०५ - सारस्वत सभ्यता का अवसान
०६ - सुमेर
०७ - सुमेर व भारत
०८ - अक्कादी
०९ - बैबिलोनिया
१० - कस्सी व मितन्नी आर्य
११ - असुर जाति
१२ -  आर्यान (ईरान)
१३ - ईरान और अलक्षेन्द्र (सिकन्दर)
१४ - अलक्षेन्द्र और भारत
१५ - भारत से उत्तर-पश्चिम के व्यापारिक मार्ग
१६ - भूमध्य सागरीय सभ्यताएँ
१७ - मिस्र सभ्यता का मूल्यांकन
१८ - पुलस्तिन् के यहूदी
१९ - यहूदी और बौद्ध मत
२० - जाति संहार के बाद इस्रायल का पुनर्निर्माण
२१ - एजियन सभ्यताएँ व सम्राज्य
२२ - फणीश अथवा पणि
२३ - योरोप की सेल्टिक सभ्यता
२४ -  योरोपीय सभ्यता के 'द्रविड़'
२५ - ईसाई चर्च द्वारा प्राचीन यरोपीय सभ्यताओं का विनाश
२६ - यूनान
२७ - मखदूनिया
२८ - ईसा मसीह का अवतरण
२९ - ईसाई चर्च
३० - रोमन साम्राज्य
३१ - उत्तर दिशा का रेशमी मार्ग
३२ -  मंगोलिया

रविवार, फ़रवरी 07, 2010

उत्तर दिशा का रेशमी मार्ग

अब भारतीय संस्कृति के उत्तर दिशा की ओर जाने वाले रेशमी मार्ग (silk route) की चर्चा। दुर्गम पहाड़ों और अनजाने क्षेत्र से होकर भारत के पुत्रों ने पीढ़ियाँ खपाकर भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ जीवन का संदेश यहाँ पहुँचाया। गांधार (कंधार), कपिशा (काबुल) और उसे स्नान कराती कुंभा (काबुल) नदी भारत के अंग थे। यहाँ विष्णु, लक्ष्मी, इंद्र, शिव-पार्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की मूर्तियाँ मिलती हैं। गांधार प्रदेश के 'तोकी' एवं 'गोमेल' दर्रों का उल्लेख वेद में है और भारत की नदियों-सरस्वती, सरयू, गोमती एवं कुंभा- का प्राचीन ईरानी धर्मग्रंथ 'जेंदावेस्ता' में। आज बौद्घ स्तूप और बुद्घ की व अन्य मूर्तियाँ भग्नावस्था में इस क्षेत्र में बिखरी हैं। यहीं से उत्तरी मंगोलिया होकर साइबेरिया (शिविर देश) (Siberia) (जहाँ शंकु सरीखे मकान एक शिविर का आभास देते हैं) और चीन जाने के मार्ग थे।

नीले रंग से पानी में और लाल रंग से जमीन पर, रेशमी मार्ग - चित्र विकिपीडिया के सौजन्य से। 

कभी इस मार्ग में हिंदु राज्य थे। उनका वर्णन और उत्खनन में प्राप्त अवशेषों की कहानी शरद हेबालकर की पुस्तक 'भारतीय संस्कृति का विश्व-संचार' में दी गयी है। उनके अनुसार चीनी यात्री ह्वेनसांग ने खोतान के राजा विजयकीर्ति का वर्णन किया है, जिसके 'सैकड़ों विहारों में सहस्त्रावधि भिक्षु रहते हैं। यहाँ का हिंदु राजा भगवान बुद्घ का चौदह दिवसीय समारोह मनाता है, जिसमें बुद्घ की स्वर्ण प्रतिमा की शोभा-यात्रा निकलती है।' ऎसे ही 'शैलराज देश' (काशगर) और  उसके उत्तर 'कूच' देश के हिंदु राजाओं की कीर्ति वर्णित है। ब्राम्ही लिपि में लिखे गए नाटक, काव्य, दर्शन एवं धर्मग्रंथ अनुवाद सहित यहां मिले और प्राचीन सारस्वत सभ्यता के वास्तुशास्त्र के अनुसार निर्मित नगर तथा उपयोग की वस्तुएँ, गौतम बुद्घ के जीवन के भित्तिचित्र, जैसे अजंता एलोरा में, और गुफा में अंकित जातक कथाओं के प्रसंग।

एक समय डा. रघुबीर, जो भारत की संविधान सभा के सदस्य थे तथा बाद में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष हुए, एक खोज यात्रा में साम्यवादी रूस के साइबेरिया प्रदेश गए। वहाँ सोवियत सरकार उन्हें संसार के सबसे वृद्घ व्यक्ति से भेंट कराने बैकाल झील के उत्तर में एक गांव में ले गयी। उसने 'भारत' नाम न सुना था। पर जब इन्होंने बताया कि वे काशी से आए हैं तो उस सौ वर्ष से अधिक वृद्घ ने पीछे हटकर साष्टांग दंडवत् किया। इनके कहने पर कि
'आप यह क्या करते हैं? आप तो मेरे पिता और बाबा के समान हैं।'
वृद्घ ने इतना ही कहा,
'मेरे पूर्वजों ने बताया था कि काशी से कोई आए तो इसी प्रकार साष्टांग प्रणाम करना चाहिए।'
कठोर साम्यवादी अनुशासन के बलपूर्वक एक साँचे में ढालने के प्रयत्न को नकारता कैसा प्राचीन स्मृति का झोंका आया।


प्राचीन सभ्यताएँ और साम्राज्य
०१ - सभ्यताएँ और साम्राज्य
०२ - सभ्यता का आदि देश
०३ - सारस्वती नदी व प्राचीनतम सभ्यता
०४ - सारस्वत सभ्यता
०५ - सारस्वत सभ्यता का अवसान
०६ - सुमेर
०७ - सुमेर व भारत
०८ - अक्कादी
०९ - बैबिलोनिया
१० - कस्सी व मितन्नी आर्य
११ - असुर जाति
१२ -  आर्यान (ईरान)
१३ - ईरान और अलक्षेन्द्र (सिकन्दर)
१४ - अलक्षेन्द्र और भारत
१५ - भारत से उत्तर-पश्चिम के व्यापारिक मार्ग
१६ - भूमध्य सागरीय सभ्यताएँ
१७ - मिस्र सभ्यता का मूल्यांकन
१८ - पुलस्तिन् के यहूदी
१९ - यहूदी और बौद्ध मत
२० - जाति संहार के बाद इस्रायल का पुनर्निर्माण
२१ - एजियन सभ्यताएँ व सम्राज्य
२२ - फणीश अथवा पणि
२३ - योरोप की सेल्टिक सभ्यता
२४ -  योरोपीय सभ्यता के 'द्रविड़'
२५ - ईसाई चर्च द्वारा प्राचीन यरोपीय सभ्यताओं का विनाश
२६ - यूनान
२७ - मखदूनिया
२८ - ईसा मसीह का अवतरण
२९ - ईसाई चर्च
३० - रोमन साम्राज्य
३१ - उत्तर दिशा का रेशमी मार्ग